बहराइच: जनपद में पराली जलाने पर 20 कृषकों के खिलाफ डीएम के निर्देश पर कार्रवाई, भविष्य में पराली न जलाने के लिए किया गया सचेत
जनपद में पराली जलाए जाने पर अब तक 20 किसानो पर डीएम के निर्देश पर कार्यवाही की गई है और इन किसानों को भविष्य में पराली न जलाने के लिए सचेत किया गया है। सोमवार को डीआईओ ने जानकारी देते हुए बताया कि पर आज जनपद में पराली जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें क्षेत्रीय सैकड़ो किसने कृषि विभाग के कर्मचारी व अधिकारी और 200 से अधिक कृषि सखियां जागरुक कर रही हैं।