औरैया: कानपुर रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के विद्युत सप्लाई बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर विभाग ने पाया काबू
एचडीएफसी बैंक की औरैया शाखा में रविवार को अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना शहर के कानपुर रोड स्थित बैंक परिसर की है जहां अचानक धुआं उठता देख कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया।