बहराइच: घाघरा नदी में नहाने गए पांच युवकों में से दो का किया गया रेस्क्यू, एक की हुई मौत, दो की तलाश जारी - एएसपी ग्रामीण
बुधवार और गुरुवार की दरमियानी देर रात्रि को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि थाना हरदी क्षेत्र मे घाघरा नदी मे नहाने गए 5 युवक डूब रहे थे जिनमें से दो को स्थानीय लोगों की मदद से सकुशल बचा लिया गया जबकि तीन तेज़ धारा मे डूब गए थे जिनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है। दो की तलाश मे एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीमें लगी हूई हैं।