दिव्यांग विद्यार्थियों के शैक्षणिक सशक्तिकरण हेतु रायपुर के लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल श्री रमेन डेका ने ब्रेल पुस्तकों और 3000 से अधिक ऑडियो बुक्स का विमोचन किया। यह सामग्री कक्षा 6 से 12तक के विषयों व प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है।राज्य के विभिन्न जिलों से 30 उत्कृष्ट शिक्षकों द्वारा इस ऑडियो बुक का निर्माण किया गया