चुनार: रोशनहर गांव के सामने हृदय विदारक घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर किया जाम, मुख्यमंत्री ने घटना का लिया संज्ञान
अहरौरा थाना क्षेत्र की रोशनहर गांव के सामने घटना में मासूम समेत तीन लोगों की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क जाम कर दिया। घटना में अहिरूपुर सोनपुर के रहने वाले अनुराग बिन्द और उनकी भाभी वेदवती और भतीजा अभि बिंद की दर्दनाक मौत हुई है। घटना का संज्ञान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया है और अधिकारियों को मौके में पहुंचने का आदेश दिया है।