जानसठ: मीरापुर कस्बे में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से चल रही दो लैब और अस्पताल किए गए सील
मीरापुर कस्बे में स्वास्थ्य विभाग का एक्शन शनिवार शाम 4:00 के करीब मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील तेवतिया के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कस्बे में पहुंच कर दो फर्जी तरीके से चल रही लैब और दो अस्पतालों को सील कर दिया,बताया जा रहा है कि बिना मानको के चल रहे लैब और अस्पतालों पर कार्यवाही के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा रहा।