चौथम प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित नवनिर्मित भवन में शनिवार की शाम चार बजे तक आयोजित कार्यक्रम में बेलदौर विधायक पन्नालाल सिंह पटेल के द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। सबसे पहले विधायक द्वारा मौके पर उपस्थित रविदसिया संगठन से जुड़े सैकड़ो कार्यकर्ता एवं उपस्थित गैर संगठन के आम नागरिक जनों का आभार प्रकट करते हुए संबोधित किया गया।