बस्ती: महिला के खेत से दबंगों ने जबरिया निकाला चकरोड़, जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई
Basti, Basti | Feb 4, 2025 विश्व ज्ञान क्रान्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन चौधरी ने मंगलवार को दिन में 2 बजे जिलाधिकारी को पत्र देकर सल्टौआ गोपालपुर विकास खण्ड के रेंगी निवासिनी कौशिल्या देवी पत्नी रामकरन के खेत में स्थगन आदेश के बावजूद जबरिया चकरोड़ पटवा देने के मामले में चकरोड को एल करके सीधा कराने और दोषी अधिकारियोें, कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई करने का आग्रह किया।