बस्ती: प्राथमिक विद्यालय अण्डा में अतिरिक्त कक्ष के निर्माण का भूमि पूजन ब्लॉक प्रमुख ने किया
Basti, Basti | Feb 4, 2025 साऊंघाट के ब्लाक प्रमुख अभिषेक कुमार ने विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय अण्डा में अतिरिक्त कक्षा कक्ष के निर्माण हेतु भूमि पूजन किया। कहा कि बेहतर ढंग से मजबूत निर्माण हो क्योंकि इसके छत के नीचे विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करेंगे। वैदिक मंत्रो के साथ अतिरिक्त कक्षा कक्ष के निर्माण हेतु पूजन के समय प्रधानाध्यापक सुनील श्रीवास्तव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।