बस्ती: बस्ती में होगा विशाल बौद्ध धम्म महासम्मेलन, तैयारी बैठक में दिया गया बुद्ध का संदेश
Basti, Basti | Feb 3, 2025 बस्ती जनपद में विशाल बौद्ध धम्म महासम्मेलन कराये जाने के उद्देश्य से सोमवार को तैयारी बैठक मालवीय रोड स्थित एक मैरेज हाल में भिक्खु चन्दिमा थेरो अध्यक्ष और संस्थापक धम्मा लर्निंग सेन्टर सारनाथ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। भिक्खु चन्दिमा थेरो ने कहा कि महात्मा बुध का संदेश समूची दुनियां में शांति, प्रेम और प्रगति का संदेश दे रहा है।