फरीदपुर: फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के घूलुपूरा में दबंगों ने व्यक्ति को जमकर पीटा
फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के घूलुपूरा में दबंगों द्वारा एक व्यक्ति को जमकर पीटा गया है। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।