मथुरा: मथुरा में 24 से बहेगी भागवत की रसधार, श्री कृष्ण सेवा मंडल की तैयारियां पूर्ण, परिणय गार्डन में सजेगा भागवत का दरबार
कान्हा की नगरी मथुरा में एक बार फिर भक्ति की अविरल धारा बहने जा रही है। श्री कृष्ण सेवा मंडल ट्रस्ट द्वारा आगामी 24 मई से 30 मई तक श्रीमद्भागवत कथा का भव्य और दिव्य आयोजन किया जा रहा है।परम पुरुषोत्तम मास के इस पावन अवसर पर, मथुरा के परिणय गार्डन में भक्तों को ब्रज के सुप्रसिद्ध रमाकांत गोस्वामी जी के मुखारविंद से कथा सुनने का परम सौभाग्य प्राप्त होगा।