शाजापुर: शाजापुर में तेज आंधी से बदला मौसम, बस स्टैंड पर गिरा होर्डिंग, टला बड़ा हादसा
शाजापुर में सोमवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। शाम करीब 7 बजे तेज हवा और धूल भरी आंधी शुरू हो गई, जिससे पूरे शहर और आसपास के क्षेत्रों में मौसम सुहावना हो गया। दिनभर की उमस और गर्मी के बाद चली ठंडी हवाओं से लोगों को राहत जरूर मिली, लेकिन तेज आंधी ने कुछ देर के लिए जनजीवन भी प्रभावित कर दिया।तेज हवाओं के कारण हाईवे और प्रमुख सड़कों पर धूल का गुबार छा गया।