रहटगांव: दिव्यांगजनों के लिए बैटरी ट्राई साइकिल मरम्मत शिविर आज से, रहटगांव सहित जिलेभर के हितग्राही ले सकेंगे लाभ।
आज 24 जून शाम 5 बजे उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने बताया कि वर्ष 2025 में एलिम्को के माध्यम से बैटरी चलित ट्राई साइकिल प्राप्त करने वाले जिले के सभी दिव्यांगजन, जिनमें रहटगांव, टिमरनी, खिरकिया, सिराली और हरदा क्षेत्र के हितग्राही शामिल हैं, अपनी ट्राई साइकिलों की तकनीकी जांच एवं मरम्मत के लिए शिविर में पहुंच सकते हैं।