अनूपपुर: बदरा में सड़क हादसे में घायल एसईसीएल कर्मी की इलाज के दौरान मौत, मामला दर्ज
जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बदरा में हुई सड़क दुर्घटना में घायल SECL कर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंगद प्रसाद (55) निवासी ग्राम कुहका, पोस्ट मलगा, थाना रामनगर जिला अनूपपुर, 11 अप्रैल को दोपहिया वाहन से गिरकर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।