बरेली: बरेली में नशे के सौदागर पर कसा शिकंजा, एक साल जेल में रहेगा बंद, प्रदेश सरकार ने दिए निर्देश
आंवला क्षेत्र के लक्षमपुर गांव का रहने वाला हीरालाल उर्फ नन्हें, जो लंबे समय से अवैध नशे के कारोबार में लिप्त था, अब प्रशासन के निशाने पर आ गया है। उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने उसे एक साल तक जेल में रखने का आदेश जारी किया है। इस पूरे मामले में एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने शनिवार समय लगभग शाम के 6 बजे जानकारी देते हुए बताया।