चक्रधरपुर शहर के वार्ड संख्या-09 चांदमारी स्थित मिट्टी पहाड़ के समीप की सड़क, जो चांदमारी और टोकलो रोड को जोड़ती है, वर्षों से बदहाल स्थिति में पड़ी है। स्थानीय लोगों के अनुसार करीब 20 वर्षों से इस सड़क का निर्माण या मरम्मत नहीं हुई है, जिसके कारण सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है और लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।