हाजीपुर: थर्मोकोल फैक्ट्री में आग लगने से बिजली आपूर्ति ठप, कर्मचारी बहाल करने में जुटे
हाजीपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत थर्माकोल फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। घटना शनिवार के दोपहर लगभग 3:00 की बताई गई है। थर्मोकोल फैक्ट्री में आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सका है हालांकि आसपास के घरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। हालांकि, बिजली विभाग के कर्मचारी पहुंचकर बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुट गए हैं।