सवायजपुर: हरपालपुर क्षेत्र में बाइक और मोपेड की टक्कर में दो लोग घायल, एक की हालत गंभीर
हरपालपुर क्षेत्र में ककरा गांव के पास एक बाइक और मोपेड की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहन सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हरपालपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से एक की गंभीर हालत को देखते हुए हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।