गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र के सीहापार गांव में शुक्रवार दोपहर 2 बजे एक युवक की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। घटना के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अभी तक युवक का शव बरामद नहीं हो सका है। मृतक की पहचान कुशीनगर के भटवलिया निवासी कमलेश गौड़ (25) पुत्र परमहंस गौड़ के रूप में हुई है