झांसी: बड़ागांव थाना क्षेत्र के ग्राम छपरा में धू-धू कर जले खेत, ग्रामीणों और दमकल ने पाया आग पर काबू
Jhansi, Jhansi | Apr 6, 2026 झांसी के थाना बड़ागांव क्षेत्र के ग्राम छपरा में सोमवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खेतों में खड़ी सूखी फसल में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई।चिलचिलाती धूप और तेज हवाओं के बीच आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय ग्रामीणों ने अदम्य साहस दिखाते हुए घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाने की कोशिश की।