इटावा: इकदिल के नगला खादर में मानसिक अस्वस्थ व्यक्ति को ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
Etawah, Etawah | Sep 14, 2025 इकदिल के नगला खादर गांव में शनिवार शाम मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति तिलक सिंह गांव के बाहर सड़क पर घूम रहा था। इसी दौरान उसका गांव के ही एक युवक से विवाद हो गया इस पर गांव के कई लोगों ने लाठी डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और भाग गए। जबकि घायल युवक खून से लथपथ सड़क पर पड़ा रहा। राहगीरों की सूचना पर पुलिस उसे लेकर रात्रि 9 बजे अस्पताल पहुंचाया