फतेेहपुर: बाराबंकी में तेज रफ्तार पिकअप ने बुजुर्ग को मारी जोरदार टक्कर
बाराबंकी के फतेहपुर कस्बे में एक तेज रफ्तार पिकअप ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। यह हादसा व्यस्त मुंशीगंज बाजार में हुआ, जहां बसौंली निवासी 75 वर्षीय रमेश शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरा बाइक सवार बाल-बाल बच गया, हालांकि दोनों मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो गईं।