रामगढ़: रामगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत पिठोली, दरमोली का भ्रमण करने पहुंचे विधायक राम सिंह कैड़ा को ग्रामीणों ने बताई समस्याएं
भीमताल विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत पिठोली, दरमोली का भ्रमण करने पहुंचे विधायक राम सिंह कैड़ा को ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं बताई। साथ ही जल्द समाधान की मांग की। आपको बता दें विधायक राम सिंह कैड़ा शुक्रवार करीब चार बजे पिठोली, दरमोली व अन्य क्षेत्रों में पहुंचे। यहां पहुंचने पर ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को बताया।