सिद्धमुख: सिद्धमुख की बेटी डॉ. सुहानी इन्दोरिया (MBBS) करेगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वर्चुअल संवाद, हुआ राष्ट्रीय स्तर पर चयन
Sidhmukh, Churu | Apr 18, 2026 सिद्धमुख की बेटी डॉक्टर सुहानी इन्दोरिया (MBBS) का राष्ट्रीय स्तर पर हुआ चयन है, जिसमे डॉक्टर सुहानी इन्दोरिया (MBBS) अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वर्चुअल संवाद करेगी।माय भारत संगठन द्वारा आयोजित 'बजट क्वेस्ट' 2026 प्रतियोगिता के सभी चरणों को पार कर 14 लाख प्रतिभागियों में अन्तिम चरण पास करने पर डॉ. सुहानी का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है।