सोहागपुर: आशा एकता संघ के लोगों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर को सौपा ज्ञापन
शहडोल गुरुवार को लगभग 2:30 बजे आशा एकता संघ के लोग एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और एक ज्ञापन कलेक्टर को सौपा है,ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि शहरी एवं ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं को गर्भवती शीघ्र पंजीयन पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि पुनः प्रदान करने की बात ज्ञापन के माध्यम से कही है,इस दौरान काफी संख्या में आशा एकता संघ के लोग मौजूद रहे हैं।