बांधवगढ़: उमरिया में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती पर निकली शौर्य यात्रा, शेर सिंह राणा हुए शामिल
जिले में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद राजपूत संगठन के नेतृत्व में नगर में शौर्य यात्रा एवं विशाल रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। शेर सिंह राणा भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।