बुदनी: वित्त आयोग सदस्य का बुदनी दौरा, अस्पताल का निरीक्षण और लकड़ी के खिलौने देखे
Budni, Sehore | Mar 4, 2025 मंगलवार को 3 बजे वित्त आयोग के सदस्य ए एन झा का बुदनी दौरा हुआ। दौरे के उपरांत उन्होंने नगर के सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने स्वास्थ सेवाओं,दवाओं की उपलब्धता,स्टाफ की उपस्थिति,मशीनों की कार्य स्थिति एवं मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का गहन अध्ययन किया। इसके बाद उन्होंने नर्मदा घाट का निरीक्षण किया फिर खिलौने बनाने वाले कारीगरों से मिले।