बुदनी: ब्लैक कोबरा का नगर के पशु औषधालय में हुआ उपचार, 7 टांके लगाकर बचाई गई जान
Budni, Sehore | Mar 2, 2025 रविवार 11 बजे नगर के पशु ओषधालय में अनोखा मामला देखने को मिला। जिसमें पशु चिकित्सकों के द्वारा एक ब्लैक कोबरा की सर्जरी कर सात टांके डाल कर उसकी जान बचाई गई। बुदनी नर्मदा घाट पर सफाई कर रहे सफाई कर्मियों ने जब कचरे के ढेर को लोहे के पंजे से उठाया बहा मौजूद ब्लैक कोबरा घायल हो गया और उसको खून निकलने लगा।सर्प मित्र ने कोबरा को अस्पताल लाकर उसका उपचार कराया।