बुदनी: बुधनी घाट रोड पर मजार के पास बाइक सवार हुआ घायल, दुर्घटना में हुआ घायल
Budni, Sehore | Mar 1, 2025 शनिवार 8:30 पर बुधनी घाट मजार के पास में एक 20 वर्षीय युवक दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो गया जिसे राहगीरों की मदद से उपचार हेतु बुदनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। बाइक सवार युवक गोकुलधाम सोसाइटी में किराए के मकान में रहता है। बाइक की किसी अन्य वाहन से टक्कर हुई है या बाइक अनियंत्रित होकर गिरी है इस बात की जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है।