पत्थलगांव: हेलमेट चेकिंग अभियान से पत्थलगांव में मचा हड़कंप, सैकड़ों वाहन चालक पहुंचे थाने
जशपुर जिले में चल रहे सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को पत्थलगांव में पुलिस की सख्त कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। बिना हेलमेट दोपहिया चलाने वाले चालकों को थाने बुलाकर हेलमेट पहनने की अनिवार्यता की जानकारी दी गई, वहीं चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने की शपथ दिलाई गई। अभियान के दौरान बिना हेलमेट मिले बाइक चालकों को मौके पर हेलम