पिंड्रा: सेवापुरी में सीपीआर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजनः सीपीआर देकर जान बचाने की दी गई जानकारी, 2 हजार लोगों ने लिया हिस्सा
वाराणसी के सेवापुरी विकास खंड के सकलपुर में संज्ञा हरण विभाग आयुर्वेद चिकित्सा विज्ञान संस्थान की ओर से सीपीआर और फर्स्ट एड प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें संज्ञा हरण विभाग के अध्यक्ष प्रो. डॉक्टर केके पांडेय ने आकस्मिक परिस्थिति में रोगी की प्राथमिक चिकित्सा के बारे में जानकारी दी।