पिंड्रा: वाराणसी में किशोरी का अपहरण करने वाला युवक गिरफ्तारः किशोरी सकुशल बरामद, बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का था आरोप
वाराणसी की मिर्जामुराद पुलिस ने एक अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से किशोरी को भी सकुशल बरामद किया है। जानकारी के अनुसार मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी को सितंबर 2023 में चंदौली जनपद निवासी एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया था, किशोरी की मां ने अपनी बेटी के गायब होने की सूचना मिर्जामुराद पुलिस को दी थी।