रायबरेली: शिवमंगल खेड़ा में प्रशासन की कार्रवाई के बाद, जुआ खेलते जुआड़ियों का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
19 अप्रैल शनिवार दोपहर 3 बजे सोशल मीडिया पर जुआ खेलते हुए खिलाड़ियों का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो को देखकर क्षेत्रीय लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। विगत दो दिन पूर्व पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना क्षेत्र के ही जुआ खेलने वाले लोगों पर कार्यवाही की गई थी। इसके तुरंत बाद फिर थाना क्षेत्र के ही एक गांव में वीडियो वायरल हो गया। पुलिसिया कार्यवाही पर लोग सवाल उठा रहे है।