गिरिडीह: गिरिडीह के उत्सव उपवन में झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक
गिरिडीह के उत्सव उपवन में बुधवार को 11 बजे झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में आगामी दिनों में होने वाले एसआईआर प्रक्रिया को लेकर व्यापक रणनीति तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने की, जबकि मंत्री सुदिब्य कुमार सोनू मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।