सरायरंजन: सराय रंजन के हरसिंहपुर में महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम, बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे
सराय रंजन प्रखंड क्षेत्र की हरसिंहपुर में नवनिर्मित महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। बताया जाता है कि तीन दिन पहले कलश यात्रा थी इसकी शुरुआत हुई थी। बड़े पैमाने पर श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लिया था। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न होते ही बड़े पैमाने पर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना शुरू कर दिया।