कवर्धा शहर में सड़कों की मरम्मत को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बिना रोलर के सड़क रिपेयरिंग किए जाने का आरोप लगाते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने मंगलवार कि शाम 06 बजे एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में उन्होंने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए स्थानीय विधायक विजय शर्मा से जवाब मांगा है।