गोला: गोला में खड़ी गेहूं लदी ट्रॉली से भिड़ी स्कॉर्पियो, भीषण टक्कर में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
Gola, Gorakhpur | Apr 28, 2026 गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की जान चली गई। स्कॉर्पियो बड़हलगंज से गोला लौट रही थी, तभी भर्रोह के पास सड़क किनारे खड़ी गेहूं लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा ट्रॉली में घुस गया और उसमें सवार युवक अंदर ही फंस गए।