मलमास की पहली एकादशी आज 3 वर्ष बाद बना संयोग, पद्मिनी एकादशी पर संगम तट पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
Sadar, Allahabad | May 27, 2026
इस साल मलामास की पहली एकादशी लग रही है। यह एकादशी 3 साल के बाद आई है। और ज्येष्ठ मास में 27 साल के बाद ऐसी एकादशी तिथि का संयोग बना है। मलमास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को पद्म पुराण में कमला एकादशी बताया गया है। जबकि इसे पद्मिनी एकादशी के नाम से भी जाना जात है। और पुरुषोत्तम एकादशी भी इसे कहते हैं। इस एकादशी की बड़ी महिमा पद्म पुराण में बतायी गई है।