हैदरगढ़: छबील चौकी के पास दवा लेकर लौटते समय कार अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पेड़ से टकराई, पिता की मौत, पुत्र घायल
लोनीकटरा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा शनिवार करीब 12:30 बजे लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर छबील चौकी के पास हुआ। पुलिस के अनुसार अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के तालुकदार पुरवा गुरखापुर निवासी योगेंद्र सिंह अपने पुत्र आनंद सिंह के साथ अर्टिगा कार से लखनऊ से दवा लेकर वापस घर लौट रहे थे।