प्रतापपुर: नगर के मुख्य चौक में खड़े टैंकर से बढ़ा खतरा, लोगों में आक्रोश
प्रतापपुर में मुख्य चौक पर लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां ठेकेदार द्वारा सड़क के बीचों-बीच टैंकर खड़ा कर दिया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह टैंकर कई घंटों से इसी स्थिति में खड़ा है, जिससे यातायात बाधित हो रहा है और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। टैंकर में निकला हुक भी राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है।