जलेसर: जलेसर ईदगाह पर ईद उल अजहा की नमाज प्रशासन की मौजूदगी में शांतिपूर्वक संपन्न, सड़कों पर नहीं पढ़ी गई नमाज
Jalesar, Etah | May 28, 2026 एटा के जलेसर कोतवाली क्षेत्र स्थित समसपुर मार्ग की ईदगाह पर ईद उल अजहा की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई। प्रशासन की सख्ती के कारण सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ी गई।नमाजियों ने ईदगाह पर पहुंचकर प्रशासन और पुलिस की कड़ी निगरानी में नमाज अदा की। इस दौरान देश में अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गईं।नमाज के दौरान जलेसर के एसडीएम,सीओ सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।