भरतपुर: सरकारी स्कूल के बच्चों ने मथुरा गेट पुलिस थाने का किया भ्रमण
न्यू मथुरा गेट सरकारी स्कूल के बच्चों मथुरा गेट पुलिस थाने का भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को भी समझा और बड़े होकर देश की सेवा करने की भी प्रेरणा ली। विद्यार्थियों ने काउंटर से लेकर मालखाना, लॉकअप, कम्प्यूटर रूम, थाना प्रभारी रूम को देखा और हथियार, वायरलेस सिस्टम, पुलिस सुरक्षा कवच, एफआईआर लिखने सहित अन्य जानकारी ली।