भरतपुर: राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भरतपुर अपना घर आश्रम में जोधपुर भवन का किया लोकार्पण
राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने शनिवार को भरतपुर अपना घर आश्रम में जोधपुर भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अपना घर आश्रम में काम मिशन के रूप में किया जा रहा है। लावारिस लोगों की अपना घर आश्रम में सेवा की जा रही है। यहां जिस रूप में सेवा की जा रही है वह अद्भुत है।