मंझनपुर: मंझनपुर पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई में बोले एसपी, जनता की शिकायतों का होगा तत्काल समाधान, लापरवाही बर्दाश्त नहीं
कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने मंझनपुर पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। बुधवार दोपहर 12 बजे शुरू हुई इस जनसुनवाई में जिलेभर से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें एसपी के समक्ष रखीं। कुल 30 से अधिक प्रकरणों की सुनवाई हुई, जिनमें से कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया है। उन्होंने सम्बंधित को आवश्यक निर्देश दिए हैं।