सतगावां: सतगावां के रामडीह के पास ईंट लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मारी, दो घायल
सतगावां थाना क्षेत्र के ग्राम रामडीह के समीप एक अनियंत्रित ईंट लदे ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मंगलवार को 8 बजे मार दी। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।