मंदसौर: मंदसौर में तस्करों पिपलियामंडी पुलिस ने पोरवाल की 1.70 करोड़ की अवैध संपत्ति SAFEMA के तहत फ्रीज कराई
मंदसौर की पिपलियामंडी पुलिस ने नशा तस्कर रमेशचंद्र पोरवाल की 1.70 करोड़ रुपये की कृषि व आवासीय संपत्ति SAFEMA के तहत फ्रीज कराई,मुंबई स्थित SAFEMA कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई हुई। आरोपी एनडीपीएस एक्ट में 10 साल की सजा काट रहा है,एसपी विनोद कुमार मीणा ने कहा कि तस्करों और उनकी अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी,