औरैया: महिला से अश्लीलता कर जेवर लूटे, बचाने आए परिवार के सदस्यों की हुई मारपीट, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
सहायल थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बीती 23 मई की रात करीब 9 बजे वह अपनी दुकान बंद करके घर आ रही थी कि तभी गांव के कुछ दबंग उसके घर में जबरन घुस आए और गाली गलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो दबंगों द्वारा मारपीट शुरू कर दी गई। बताया कि दबंगों ने लाठी डंडों एवं धारदार हथियार से उनके परिवार के