धार: धार जिले के पीथमपुर में यू. का. के जहरीले कचरे के निष्पादन का दिनभर विरोध, कलेक्टर ने जारी किए प्रतिबंधात्मक आदेश
धार जिले के पीथमपुर में भोपाल की यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के जहरीले कचरे को नष्ट करने का शुक्रवार को दिन भर विरोध होता रहा जो शाम करीब 7 बजे तक जारी रहा। प्रदर्शन के दौरान दो लोगों ने खुद पर पेट्रोल डाल लिया, तभी किसी ने पीछे से आग लगा दी, जिससे दोनों लोग झुलस गए। उन्हें इंदौर में चोइथराम अस्पताल में भर्ती कराया गया।