धार: धार में भारतीय किसान संघ ने किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा
भारतीय किसान संघ द्वारा धार में कलेक्ट्रेट में अपर कलेक्टर अश्विनी कुमार रावत तथा उपसंचालक कृषि विभाग एवं उपसंचालक उद्यानिकी विभाग को किसानों की विभिन्न समस्याओ लेकर ज्ञापन सौपा तथा चर्चा की गई। भारतीय किसान संघ ने समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।